उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर में 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जनपद जौनपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 50,000 रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम सुरागरसी-पतारसी में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना अलीगंज, जनपद चंदौली में पंजीकृत मुकदमे में वांछित 50 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त सोनू पुत्र अली मोहम्मद, निवासी सतहरिया, थाना मुंगराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर (उम्र लगभग 25 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने अभियुक्त को कृष्णा कोल्ड स्टोरेज, सतहरिया के पास से पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा और .12 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 44/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना मुंगराबादशाहपुर में मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button