उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर

हमीरपुर: कुरारा नगर पंचायत की CC रोड खोदी, कर्मियों को जान से मारने की धमकी – कार्रवाई न होने से बढ़े हौसले

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर: जनपद हमीरपुर के कुरारा नगर पंचायत क्षेत्र के बेरी गांव स्थित वार्ड नंबर 9 में दबंगों द्वारा नगर पंचायत की बनाई गई CC रोड को खोदकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, अश्वनी के मकान से बच्चू के मकान तक नगर पंचायत द्वारा बनवाई गई CC रोड को गांव के ही दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति राजेश सिंह ने अपने आठ-दस अज्ञात साथियों के साथ मिलकर खोद डाला।

इतना ही नहीं, जब पंचायत कर्मी मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष आशारानी कबीर ने 25 फरवरी को पुलिस कप्तान को लिखित शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में बताया गया है कि आरोपी पहले से कई आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है और उसके खिलाफ पुलिस में कई मुकदमे दर्ज हैं। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से उसके हौसले बुलंद हैं।

अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।

स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button