उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

जीनियस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

जन एक्सप्रेस/हरदोई: हरदोई के हरपालपुर स्थित जीनियस पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल में शनिवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ विज्ञान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत के महान वैज्ञानिक सीवी रमन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान उनके जीवन और वैज्ञानिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने विशेष रूप से रमन प्रभाव (Raman Effect) की महत्ता और विज्ञान के क्षेत्र में उसके योगदान को रेखांकित किया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रिटायर्ड नेवी ऑफिसर श्री शंकर सिंह तोमर ने छात्रों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सकारात्मक सोच बेहद जरूरी है।

विद्यालय के फिजिक्स प्रवक्ता मनीष कुशवाहा ने छात्रों को विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने के लिए प्रेरित करते हुए रमन इफेक्ट को सरल भाषा में समझाया। भाषण प्रतियोगिता में श्रद्धा सिंह, देवांश, प्राची, मधुबाला, तहा खान और शिवांश सहित कई छात्रों ने अपने विचार प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित शिक्षकों और अतिथियों ने सराहा।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह चौहान ने विज्ञान दिवस एवं आगामी होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए छात्रों को वैज्ञानिक सोच अपनाने और देश को नई दिशा देने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button