हमीरपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: SDM बलराम गुप्ता का छापा, लिफ्टर मशीन जब्त

जन एक्सप्रेस /हमीरपुर: मोरम का अवैध खनन करने में खनन पट्टाधारक कितने बेलगाम और बेखौफ है, इसकी ताजी मिसाल चिकासी क्षेत्र में उस वख्त देखने को मिली, जब जालौन के मुहाना खण्ड दो के मोरम पट्टाधारक ने जालौन जिले को छोडकर हमीरपुर की बेतवा नदी में प्रतिबंधित लिफ्टर मशीन लगाकर मोरम का अवैध खनन शुरू कर दिया। जबकि खण्ड है मोहाना में, वही प्रतिबंधित लिफ्टर मशीन का इस्तेमाल हमीरपुर के चिकासी छेत्र में बेधडक और बेखौफ होकर धडल्ले से किया जा रहा था, जिसकी जानकारी मिलने पर सरीला तहसील के तेज तर्रार एसडीएम बलराम गुप्ता ने छापा मारकर लिफ्टर को किया जप्त। बताया गया है कि पट्टाधारक हमीरपुर की सीमा में प्रतिबंधित लिफ्टर मशीन से कर रहा था अवैध खनन,एसडीएम ने छापा मारकर लिफ्टर को पकडकर जप्त किया, कार्यवाही से मोरम माफियाओ में मचा हडकम्प। बताया गया है कि पट्टाधारक बेतवा नदी में प्रतिबंधित लिफ्टर के जरिए अवैध खनन को दे रहा था अंजाम,जालौन जिले के मुहाना खंड संख्या 2 का पट्टाधारक सरीला तहसील क्षेत्र के चिकासी बेतवा पुल के पास मोरम के अवैध खनन को प्रतिबंधित लिफ्टर मशीन से दे रहा था अंजा






