उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

विनीत द्विवेदी ने होली मिलन के साथ किया चुनावी तैयारी का शंखनाद

जन एक्सप्रेस/हरदोई: हरदोई हरपालपुर विकास खण्ड के टिकैया मजरा भूपतिपुर नगरा निवासी पूर्व छात्रनेता व समाजसेवी विनीत द्विवेदी ने होली मिलन के साथ ही हरपालपुर विकास खण्ड से जिला पंचायत सदस्य के पद पर चुनावी तैयारी का शंखनाद कर दिया।हालांकि विकास खण्ड में जिला पंचायत सदस्य की तीन सीटे है जिनका परिसीमन व आरक्षण अभी फाइनल नही है।साथ ही पंचायत चुनाव की अभी कोई आधिकारिक घोषणा भी नही हुई है।लेकिन विनीत द्विवेदी ने हरपालपुर क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मंसूबा अपने चहेतों तक पहुंचा दिया है।वह क्षेत्र के हर गांव में लगातार होली मिलन के साथ साथ लोगो से राय मशविरा में जुट गए है।विनीत द्विवेदी बद्री विशाल डिग्री कालेज फर्रुखाबाद के छात्र नेता रहे है तथा विगत काफी समय से क्षेत्र में समाजसेवा के जरिये लोगो के बीच अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे है।बिगत पंचायत चुनाव में वह हरपालपुर द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे जहां वह रनर रहे।इस बार वह पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे है।उनके जनसम्पर्क से जहां सम्भावित प्रत्यशियी की धड़कने तेज होती जा रही है वहीं वह पिछले चुनाव की अपेक्षा खुद को और अधिक मजबूत बनाने में जुटे हुए है।शुक्रवार को उन्होंने बम्हरौली, मिरगांवा , इकनौरा, जोधनपुरवा, हरपालपुर , सतौथा में लोगो के बीच पहुंचकर होली की शुभकामनाएं दी।तथा बड़ों बुजुर्गो से खुद के लिए आशीर्वाद की कामना की।फिलहाल हरपालपुर की प्रथम द्वितीय व तृतीय सीट से जिला पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे विनीत द्विवेदी के प्रत्याशी होने पर सम्भावित दलीय प्रत्याशियों की धुकधुकी बढ़ने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button