सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील शाहगंज में डीएम व एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर: जौनपुर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को तहसील शाहगंज में*जिलाधिकारी डॉ०दिनेश चंन्द्र सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने पहुंचकर जनता की समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतों और समस्याओं को लेकर तहसील पहुंचे।
जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लोगों की शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास तथा अन्य विभागों से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर उसकी रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।
इस अवसर पर तहसील के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे और जनसमस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।






