उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

हरदोई में श्रीमद्भागवत कथा: श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं में छिपा है लोक कल्याण का संदेश – राधावल्लभ मिश्र

जन एक्सप्रेस/हरदोई: हरपालपुर विकास क्षेत्र के ग्राम बेड़ीजोर स्थित ठाकुर जी ट्रेडर्स में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिवस पर बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। कथा व्यास राधावल्लभ मिश्र ने कान्हा की माखन चोरी, ऊखल बंधन और ग्वाल-बालों के साथ उनके प्रेम प्रसंगों को सुनाकर पाण्डाल में मौजूद श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा व्यास ने बाल लीलाओं का आध्यात्मिक अर्थ समझाते हुए कहा कि प्रभु ने माखन चोरी के माध्यम से भक्तों के हृदय को चुराने और समाज से बुराइयों को समाप्त करने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि भगवान कृष्ण की लीलाएं सिखाती हैं कि ईश्वर को ऊंच-नीच या जाति-पाति से नहीं, बल्कि केवल निस्वार्थ प्रेम और भक्ति से ही प्राप्त किया जा सकता है। व्यास जी ने विशेष रूप से युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़ने और माता-पिता की सेवा का संकल्प दिलाते हुए संस्कारवान बनने पर जोर दिया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘सेनानी’ एवं अनिल कुमार सिंह ने कथा स्थल पर पहुँचकर व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान धैर्य प्रताप सिंह ‘मोनू’, अभिषेक प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह तोमर, शौर्य प्रताप सिंह, हरिपाल सिंह और रामवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आरती के पश्चात सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button