उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़प्रतापगढ़राज्य खबरें

डीएम शिव सहाय अवस्थी की गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप संचालकों संग बैठक

जन एक्सप्रेस/प्रतापगढ़: जिले में गुरुवार को डीएम शिव सहाय अवस्थी ने अपने कैम्प कार्यालय के सभागार में गैस एजेंसी संचालकों और पेट्रोल पंप मालिकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनसामान्य को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशेष रूप से गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

डीएम ने कहा कि यदि किसी भी एजेंसी द्वारा गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एजेंसी संचालकों से पारदर्शिता बनाए रखते हुए उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने को कहा। बैठक के दौरान गैस एजेंसी मालिकों ने डीएम को बताया कि जिले में गैस सिलेंडर की उपलब्धता पर्याप्त है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। हालांकि गैस बुकिंग से जुड़ा मोबाइल एप सही तरीके से कार्य नहीं कर रहा है जिसके कारण उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग कराने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीएम ने पेट्रोल पंप संचालकों को भी कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को बोतल में पेट्रोल की बिक्री किसी भी परिस्थिति में न की जाए। उन्होंने कहा कि इस नियम का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित पेट्रोल पंप के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी अनुभव त्रिवेदी, सेल्स ऑफिसर आईओसीएल सत्यम सिंह, सेल्स ऑफिसर आईओसीएल पेट्रोल गौरव जायसवाल, भारत पेट्रोलियम के सत्यम सिंह, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पंकज सिंह, पूर्ति निरीक्षक सदर राजीव सिंह, कुमार इंडियन वितरक अठेहा ओम प्रकाश पांडेय, नागेश्वर इंडियन वितरक रमेश सिंह, लालता ग्रामीण वितरण अजय सिंह, शंकर साईं वितरक राजेश तिवारी, गोकुल आटोमोबाइल्स के राजेश सिंह, जगवन्ती आटोमोबाइल्स के देवव्रत मिश्रा, मनगढ़ आईओसीएल के गौरव जायसवाल, अम्बिका शंकर आटोमोबाइल्स विश्वनाथगंज के हर्षवर्धन सिंह, मनगढ़ बीपीसीएल के सत्यम सिंह, शुक्ला आटोमोबाइल्स चिलबिला के धर्मेन्द्र शुक्ला, राजापाल आटोमोबाइल्स के संदीप कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं एजेंसी संचालक उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button