सदर कोतवाली पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर: सदर कोतवाली पुलिस के जांबाज प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पटेल ने अपराधियों की धरपकड के साथ ही अपराधों की रोकथाम के लिये चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर के कुक्कू कबाड़ी सहित जलालपुर के धौहल के एक युवक को उठाकर चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद करने में कामयाबी हासिल की। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पटेल ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के शंकरी पीपल से बेतवा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर दोनो अभियुक्तों को दबोचकर उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद करने में पुलिस को बडी कामयाबी मिली है।
पकड़े गए चोरों के खिलाफ पुलिस ने मु0अ0सं0 46/2026 धारा 303(2)/317(2) बी0एन0एस0 के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। पकड़े गए चोरों मे जलालपुर के छेडी, धौहल निवासी 30 वर्षीय तौहीद खान पुत्र रहमुद्दीन खान, जबकि सदर कोतवाली के अस्पताल रोड स्थित कबाड़ की दुकान के मालिक 55 वर्षीय कुक्कू कबाड़ी उर्फ रफीक पुत्र जमशीद खासतौर से शामिल है। पुलिस ने चोरो के पास से तीन मोटरसाइकिल बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। चोरो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में खासतौर से एस आई सुरेन्द्र पाल,एस आई कृष्णदेव त्रिपाठी,एस आई नवीन त्रिपाठी, हे0का0 अनुरुद्ध, कांस्टेबल मोहम्मद तनवीर, कांस्टेबल सुरेन्द्र मिश्रा सहित कांस्टेबल अतुल कुमार शामिल रहे।






