:जौनपुरjaunpurउत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर के बरसठी में जल निगम की लापरवाही, सड़क पर बह रहा पानी

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर बरसठी क्षेत्र के निगोह–सुरियावां मुख्य मार्ग पर जल निगम विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां पिछले कई दिनों से सड़क के बीचों-बीच जल निगम की पाइप फूटी हुई है, जिससे लगातार सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग अब तक गहरी नींद में सोया हुआ है और समस्या की सुध लेने वाला कोई नहीं है।

स्थानीय लोगों के अनुसार पाइप फूटने से दिन-रात पानी सड़क पर फैल रहा है, जिससे पानी की भारी बर्बादी हो रही है। वहीं लगातार पानी बहने से सड़क भी धीरे-धीरे कमजोर होकर ढहने की कगार पर पहुंच गई है। यदि जल्द ही मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी समय सड़क धंस सकती है और बड़ा हादसा हो सकता है।

बताया जा रहा है कि यह मार्ग काफी व्यस्त है और इसी रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन और यात्री गुजरते हैं। इतना ही नहीं यह सड़क कई जिलों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग भी है, फिर भी संबंधित विभाग के अधिकारी इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जल निगम विभाग से जल्द से जल्द पाइप की मरम्मत कराने और सड़क को सुरक्षित कराने की मांग की है, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और संभावित हादसे से बचा जा सके।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button