आजमगढ़उत्तर प्रदेशराज्य खबरें

आजमगढ़ और वाराणसी के बीच होगा खिताबी मुकाबला! ओपन स्टेट क्रिकेट में आजमगढ़ ने प्रतापगढ़ को दी शिकस्त।

जन एक्सप्रेस/आजमगढ़ : खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ‘ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता’ अपने रोमांचक पड़ाव पर पहुंच गई है। प्रतियोगिता के छठवें दिन खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में आजमगढ़ और वाराणसी ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है।

पहला सेमीफाइनल: आजमगढ़ ने प्रतापगढ़ को धोया

दिन का पहला मुकाबला आजमगढ़ और प्रतापगढ़ के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रतापगढ़ ने सक्षम (79 रन) और उत्कर्ष पाल (48 रन) की पारियों की बदौलत 20 ओवर में 171 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। आजमगढ़ की ओर से अखंड प्रताप सिंह ने 2 विकेट चटकाए।

जवाब में उतरी मेजबान आजमगढ़ की टीम ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। सुनील कुमार (58 रन) और सौरभ (नाबाद 54 रन) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से आजमगढ़ ने मात्र 15 ओवरों में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सुनील कुमार को उनकी शानदार पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

दूसरा सेमीफाइनल: वाराणसी का देवरिया पर दबदबा

दूसरे सेमीफाइनल में वाराणसी ने देवरिया को मात दी। वाराणसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवम पटेल (55 रन) और शिवम (53 रन) की पारियों के दम पर 176 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवरिया की टीम वाराणसी की सटीक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और पूरी टीम 17.5 ओवरों में 124 रनों पर ढेर हो गई। वाराणसी के स्वान सिंह, अर्पित और बृजेश ने 3-3 विकेट लिए। शिवम पटेल को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

कल होगा महामुकाबला और पुरस्कार वितरण

प्रतियोगिता का भव्य फाइनल मुकाबला कल (18 मार्च 2026) सुबह 08:00 बजे से आजमगढ़ और वाराणसी के बीच खेला जाएगा। समापन समारोह और पुरस्कार वितरण दोपहर 12:00 बजे मुख्य अतिथि श्री जयनाथ सिंह (सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी उ.प्र.) द्वारा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button