सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं होली मिलन समारोह 18 को

जन एक्सप्रेस/आजमगढ़: हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश राय की अध्यक्षता में सोमवार को महर्षि मल्टीनेशनल हॉस्पिटल पर स्थित कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत्-२०८३ के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं होली मिलन समारोह जनपद के हरिऔध कला केंद्र पर 18 मार्च को शाम 5 बजे से आयोजित किया जायेगा। बैठक को संबोधित करते हुए डॉक्टर राकेश राय ने कहा की सनातन धर्म की महत्ता के अनुरूप समाज में भाईचारगी एवं एक दूसरे के प्रति सद्भावना विकसित करने के दृष्टिकोण से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है होली शब्द ही मिलन का प्रतीक होता है सारे गिले शिकवे भूलकर लोग एक दूसरे को गले लगाते हैं और एक दूसरे के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हैं इसी का नाम होली मिलन होता है उन्होंने क्षेत्र के लोगों का आवाहन करते हुए कहा की 18 मार्च को सभी लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इसकी महत्ता को बढ़ाने के लिए अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करें। बैठक में दीपक राय, काजू सिंह, चंद्रशेखर सिंह, अरुण सिंह साधु, संजय राय, आनंद गुप्ता, कमलेश राय,सुनील सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।






