उत्तर प्रदेशमहराजगंजराज्य खबरें

चैत्र नवरात्र के साथ महायज्ञ शुरु 501 कन्याओं व महिलाओं ने माथे पर लिया कलश, भक्तिमय हुआ कस्बा

रात्रिकालीन कलाकारों द्वारा रामलीला कार्यक्रमों का होगा प्रस्तुति

जन एक्सप्रेस/ठूठीबारी: हिंदू धर्म के चैत्र नवरात्र के पावन अवसर तथा विश्व शांति जन कल्याण की कामना को लेकर ठूठीबारी उपनगर के राधा कुमारी इंटर कालेज के कंपाउंड में स्थित प्राचीन काली मंदिर परिसर में विगत आठ वर्षों की भांति इस वर्ष भी  108  शतचंडी महायज्ञ शारदीय नवरात्र के पहले दिन से शुरु हुआ। आकर्षक झांकी और गाजे-बाजे के साथ यज्ञस्थल से भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई।


गुरुवार की सुबह करीब 11:30 बजे यज्ञाचार्य कृष्ण पाठक के मंत्रोच्चारण के साथ भव्य कलश यात्रा आकर्षक झांकी व देवी देवताओं के जयघोष और गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। इसमें 501 कन्याएं व महिलाए पीताम्बर वत्र धारण कर माथे पर कलश लेकर जयकारा लगाते हुए यज्ञ स्थल शांतिनगर से मेन रोड टैक्सी स्टैंड तिराहा से बाईपास सड़क व दुर्गा मंदिर होते हुए वापस यज्ञ स्थल मे लाया गया। जहां वैदिक मंत्रों के साथ कलश की स्थापना की गई। यात्रा में शामिल भक्तों के जयकारे से कस्बा का वातावरण भक्तिमय हो गया। वही सुरक्षा के दृष्टिकोण से थानाध्यक्ष नवनीत नागर के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस के जवान कस्बे में जगह जगह तैनात भी रहे।
जन एक्सप्रेस संवाददाता को समिति के संरक्षक राजेश सिंह ने बताया कि विगत के वर्षो की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र में नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ 19 मार्च से शुरु होकर 21 मार्च को तुलादान व 25 मार्च को दीपदान और 27 को समापन व 28 मार्च को विशाल भंडारा होना है। रात्रिकालीन में कलाकारों द्वारा रामलीला कार्यक्रमों का प्रस्तुति भी होगा। इस दौरान समिति के अध्यक्ष अरुण निगम, शिवशंकर कसौधन, डॉ० सुरेश विश्वास, अमर निगम, अजय जयसवाल, चंद्रशेखर निगम, प्रमोद निगम, भवन निगम व सोनू कसौधन, अमर निगम, विजय कसौधन, सुरेंद्र निगम व ग्राम प्रधान अजीत कुमार, मनोज गौंड, सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button