:जौनपुरjaunpurउत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर: आकाशीय बिजली गिरने से 18 वर्षीय युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आकाशीय बिजली गिरने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना मछलीशहर तहसील के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मोलनापुर गांव की है। मृतक की पहचान अजीत चौहान के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि अजीत सुबह घर से बाहर खुले में शौच के लिए गया था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और हल्की बारिश के बीच तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर मीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि हल्का लेखपाल के न पहुंचने से लोगों में नाराजगी देखी गई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button