उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर में दर्दनाक हादसा: युवक की मौत के बाद SDM ने परिवार से मिलकर दिया मदद का भरोसा

जन एक्सप्रेस /खुटहन: खुटहन क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासनिक संवेदनशीलता देखने को मिली। उपजिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह ने शाहपुर सानी गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

उन्होंने शोक संतप्त परिवार को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रशासन पूरी तरह से उनके साथ खड़ा है और पात्रता के अनुसार सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

मृतक सुजीत निषाद की पत्नी पूनम देवी, माता सोनवर्षा, पुत्रियां रागिनी और चांदनी तथा पुत्र रवी और आदित्य का करुण क्रंदन देख माहौल गमगीन हो गया। इस दौरान एसडीएम भी भावुक नजर आईं।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, 19 मार्च को सुजीत निषाद किसी काम से बड़ेरी गांव गया था। वापस लौटते समय वह पेड़ों के बाग से होकर पैदल आ रहा था, तभी अचानक एक सूखी डाल उसके सिर पर गिर गई। गंभीर रूप से घायल सुजीत को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

एसडीएम ने मौके पर मौजूद प्रभारी कानूनगो शिवकुमार और लेखपाल गजेन्द्र सिंह को आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button