उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

बिलग्राम में नवरात्रि में महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओ को किया गया जागरूक

बिलग्राम पुलिस ने मिशन शक्ति पर दिया जोर

जन एक्सप्रेस/हरदोई: बिलग्राम में नवरात्रि के पावन अवसर पर कस्बे के बाबा मंशानाथ मंदिर में नवरात्र पर भक्ति और जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला।यहां नवरात्र में बड़ी संख्या में महिलाओं ने ने जहां एक ओर पूजा अर्चना की वहीं दूसरी ओर बिलग्राम में महिला आरक्षी ममता विश्वकर्मा ने उपस्थित महिलाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।महिला आरक्षी ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करते हुए उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।मिशन शक्ति टीम में शामिल महिला आरक्षी सीमा,व आरक्षी शिवम ने हेल्पलाइन नंबर 1090,1098,1076,1930,108,102,112 आदि आपातकालीन सेवाओं और आत्मरक्षा के तरीकों पर भी प्रकाश डाला।पुलिस टीम ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकता है, और मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।इस दौरान मौजूद महिलाओं ने भी पुलिस के इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है, बल्कि अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक होने का अवसर भी मिलता है।नवरात्रि के इस विशेष आयोजन में भक्ति, संस्कृति और जागरूकता का संदेश एक साथ प्रसारित हुआ, जिसने समाज में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक पहल प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button