उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

डीएम अनुनय झा का आदेश: अवैध कब्जा हटाएं, गरीबों को तुरंत दिलाएं न्याय

जन एक्सप्रेस/हरदोई:  तहसील सदर में आहूत सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम अनुनय झा ने उपस्थित जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबी रेखा के सबसे निचले पायदान के पात्र व्यक्तियों तक पहुंचायें और प्रत्येक गरीब व पीड़ित व्यक्ति को निष्पक्ष न्याय दिलायें।डीएम ने अवैध भूमि कब्जों की शिकायत पर राजस्व विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिये कि गांवों में अवैध कब्जा की गयी सभी सरकारी एवं गरीबों की भूमि को पुलिस बल के सहयोग से कब्जा मुक्त कराये और कब्जा करने वालों पर कठोर कार्यवाही करें तथा नियमित गांवों का भ्रमण करें और ग्रामीणों के छोटे-छोटे विवादों का निस्तारण ग्राम प्रधान, सचिव एवं गांव के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थित में आपसी सुलह समझौते के आधार पर करायें।
इस अवसर पर एसपी अशोक कुमार मीणा ने उपस्थित थानाध्यक्षों को निर्देश दिये कि थाने पर आने वाले गरीब एवं असहाय लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से ले और अपराधियों पर कठोर कार्यवाही करें। उन्होने कहा कि क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने तथा आम जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत नियमित रूप से गस्त करें और क्षेत्र के अपराधी, आराजक तत्वों, दबंग की प्रत्येक दिन की गतिविधियों की जानकारी बीट सिपाहियों एवं चौकीदारों से लेते रहें साथ ही सरकारी व गरीबों की अवैध भूमि कब्जा मुक्त कराने में राजस्व विभाग की टीम का सहयोग करें।
सम्पूर्ण समाधा दिवस में प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर डीएम,एसपी,सिटी मजिस्ट्रेट ,डीएफओ, सीएमओ डा0 भावनाथ पाण्डे,एसडीएम सदर सुशील कुमार मिश्रा, पीडी अशोक कुमार मौर्य, जिला विकास अधिकारी, डीडी कृषि एवं सीओ सिटी ने अग्नि पीड़ित तोताराम, राजकुमार, दिन्ने, सोनी व दरिया को दैवीय आपदा योजना के तहत रू0-10,500 की तथा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में सीमादेवी व मिथलेश कुमारी को पांच-पांच लाख रूपयें के डेमो चेक प्रदान किये। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, ईओ नगर पालिका सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी, बीडीओ, सीडीपीओ, थानाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button