मिशन शक्ति अभियान के तहत टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

जन एक्सप्रेस/हरदोई: सरकार द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों को सुरक्षा देने उद्देश्य से एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को हरपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गांव मार्ग पर ब्रम्हदेव पुलिया बाबा मंदिर पर मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं व किशोरियों को चौपाल लगाकर महिला सुरक्षा व साइबर अपराधों के तहत जागरूक किया गया।
महिला सशक्तीकरण के तहत हरपालपुर थाने की मिशन शक्ति टीम ने सोमवार को हरपालपुर कस्बे के बड़ा गांव मार्ग पर स्थित ब्रम्हदेव पुलिया बाबा मंदिर पर पहुंचकर महिलाओं व किशोरियों को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक कार्यक्रम आयोजित कर पत्रक वितरित किये गए।जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं व किशोरियों को साइबर ठगी,शोसल मीडिया पर फेंक एकाउंट,ऑनलाइन छेड़छाड़,हैकिंग,ओटीपी फ्राड,और डिजिटल प्लेटफार्म पर होने बाले अन्य अपराधों से सतर्क रहने के तरीके समझाए।मिशन शक्ति अभियान टीम में शामिल महिला आरक्षी आशा सिंह व संध्या कुमारी सहित मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं किशोरियों तथा छात्राओं को अराजक तत्वों से बचाव के तरीके भी बताए तथा आपात स्थिति में आपातकालीन नंबर 1090,1076,112 आदि नंबरों का प्रयोग कर पुलिस से सहायता लेने के लिए जानकारी दी।






