उत्तर प्रदेशबांदाराज्य खबरें

विश्व जल दिवस व अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर डा.लोहिया बाल विद्या मंदिर में आयोजित हुई गोष्ठी।

जन एक्सप्रेस/बांदा: विश्व जल दिवस व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डा. लोहिया बाल विद्या मंदिर स्कूल में एक गोष्ठी/सेमिनार आयोजित किया गया जहां पर चाइल्ड ट्रस्ट के स्टेट कोर्डीनेटर महेंद्र सिंह गौतम ने स्वच्छ जल & जल संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड के गांवों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए हर घर जल योजना शुरू की जिससे प्रत्येक व्यक्ति को साफ जल मिल सके। लोहिया विद्यालय के प्रबंधक आचार्य वृंदावन वैश्य ने मानव अस्तित्व के लिए जल के महत्व को रेखांकित करते कहा कि विश्व जल दिवस हमें पीने के पानी के सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित करने की याद दिलाता है जो मानव स्वास्थ्य व कल्याण के लिए जरूरी है।व्यापारी नेता राजकुमार गुप्ता ने भी स्वच्छ एवं सुरक्षित को बर्बाद होने से बचाना है। समाजसेवी शशीकांत शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के समाजिक,आर्थिक, राजनैतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने एवं उनको सम्मान से जीने का दिवस है।विद्वान अधिवक्ता संतोष श्रीवास्तव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ में 8 मार्च को महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने एवं उनको सम्मान से जीने का दिन है,अंत में समाजसेवी चाइल्ड लाइन के कोर्डीनेटर महेंद्र सिंह गौतम ने सभी का आभार व्यक्त कराते कहा कि हमें विश्व जल दिवस पर सभी को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने का प्रयास करना चाहिए साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मान,अवसर,शोषण से मुक्ति मिलना चाहिए। इस अवसर पर विनोद कुमार,अनमोल जड़ियां, विद्यालय के शिक्षक,शिक्षिका में एवं बच्चों की सारगर्भित उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button