आजमगढ़उत्तर प्रदेशराज्य खबरें

शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने शिक्षकों को दिया संघर्ष का भरोसा

जन एक्सप्रेस/आजमगढ़:  शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को जनपद के तीन मूल्यांकन केन्द्रो शिबली नेशनल इंटर कालेज,राजकीय बालिका इंटर कालेज,एवं राजकीय इंटर कालेज जमुड़ी में हाई स्कूल एवं इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों से संपर्क कर संगठन की अर्जित उपलब्धियों को बताते हुए लंबित मांगों के निस्तारण होने तक संघर्ष करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने धारा 12 धारा 18 एवं धारा 21 को समाप्त करके शिक्षकों का शोषण करने का जो कुचक्र रचा है उसे संघर्षों के बल पर वापस कराया जाएगा उन्होंने शिक्षकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि शिक्षकों की सुरक्षा व्यवस्था की कवच धारा 21 को निष्क्रिय करने के कारण आज प्रबंधतंत्र मनमानी तरीके से शिक्षकों का शोषण कर रहा है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज शिक्षकों को कैशलेश चिकित्सा की सुविधा और विषय विशेषज्ञों की पुरानी पेंशन बहाली का शासनादेश संगठन के के बल पर जारी हुआ इसी तरह बाकी शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली की व्यवस्था को भी संघर्ष का मुख्य मुद्दा बताते हुए कहा की संगठन इसके लिए आर पार की लड़ाई करने के लिए तैयार है ।श्री त्रिपाठी ने कहा की वित्त विहीन विद्यालयों में कार्य कर रहे शिक्षकों को भी समान कार्य का समान वेतन दिलाना हमारी प्राथमिकता में है। उन्होंने शिक्षकों को जागरुक करते हुए कहा की संघर्ष के बिना कभी कोई उपलब्धि प्राप्त नहीं हुई है और प्राप्त उपलब्धियां की रक्षा के लिए भी संघर्ष के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए उन्होंने कहा प्रधानाचार्य पद पर कार्य कर रहे कार्यवाहक प्रधानाचार्य को प्रधानाचार्य का वेतन मिलना चाहिए।यह भी संघर्ष का प्रमुख मुद्दा है।

जिला अध्यक्ष बृजेश राय एवं जिला मंत्री विजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारा संगठन शिक्षकों की पदोन्नति, पुरानी पेंशन एवं वित्तविहीन शिक्षकों के समान कार्य के लिए समान वेतन के साथ अन्य प्रमुख मांगों के लिए संघर्ष को तैयार है इसके लिए सभी शिक्षक एकजुट होकर संगठन की ताकत बने जिससे हमारा मार्ग प्रशस्त हो सके। शिक्षक विधायक के साथ इंद्रासन सिंह, ,अवधेश त्रिपाठी कमलेश राय, परशुराम यादव, सर्वेश्वर पांडेय, संतोष कुमार, अमित कुमार, राजेश भारती, अनिल यादव, दीपक यादव,गिजिजेश राय, आलोक सिंह, संजय सिंह सहित अन्य तमाम शिक्षक उपस्थित थे,। मूल्यांकन केदो पर उत्साहित शिक्षकों स्वर्गीय् पंचानन ओमप्रकाश शर्मा अमर रहे एवं शिक्षक एकता जिंदाबाद के नारो को बुलंद किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button