आजमगढ़उत्तर प्रदेशराज्य खबरें

आजमगढ़: सत्संग की आड़ में ईसाई धर्म अपनाने का दबाव, रौनापार पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

जन एक्सप्रेस/आजमगढ़: जनपद के थाना रौनापार क्षेत्र के अंतर्गत अवैध धर्म परिवर्तन कराने के एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने प्रलोभन देकर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने के आरोप में चार पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम अराजी नौबरार करखिया (निवियहवा) में रामकिशुन नामक व्यक्ति के घर पर एक सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। आरोप है कि इस सत्संग की आड़ में महेंद्र प्रजापति, उनकी पत्नी बिंदु और अन्य सहयोगियों द्वारा स्थानीय लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए उकसाया जा रहा था।

वादी की सूचना के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 67/26 के तहत धारा 5(1)/3 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन शुरू की।

घेराबंदी कर पचपुलिया इस्माईलपुर से गिरफ्तारी

दिनांक 25 मार्च 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर उप-निरीक्षक रमेश कुमाररामविलास प्रसाद की पुलिस टीम ने पचपुलिया इस्माईलपुर के पास से सुबह करीब 07:15 बजे पांचों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. रामकिशुन (74 वर्ष): निवासी अराजी नौबरार करखिया, आजमगढ़।

  2. महेन्द्र प्रजापति (45 वर्ष): निवासी कासिमपुर जिगनी, गोरखपुर।

  3. बिन्दू प्रजापति (38 वर्ष): निवासी कासिमपुर जिगनी, गोरखपुर।

  4. अनिरुद्ध पटेल (42 वर्ष): निवासी ग्राम कोलवा, आजमगढ़।

  5. अक्षय कुमार (25 वर्ष): निवासी ग्राम बड़ा गोड़ियाना, आजमगढ़।

बरामदगी और पुलिस टीम

पुलिस ने आरोपियों के पास से निम्नलिखित सामग्री बरामद की है:

  • 02 अदद पवित्र बाइबिल

  • 01 अदद पवित्र शास्त्र एवं नोटबुक

  • 03 मोबाइल फोन

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उ0नि0 रमेश कुमार, उ0नि0 रामविलास प्रसाद, का0 विकास कुमार, का0 चन्दन गौड़, का0 जयप्रकाश वर्मा और महिला आरक्षी प्रथमा शामिल रहे। पुलिस अब इस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button