उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोईहरदोई

हरदोई के तीन युवाओं ने जगन्नाथ पुरी तक 1400 किमी की कठिन पदयात्रा पूरी की

जन एक्सप्रेस/हरदोई: जनपद की सांडी विकास खंड के ग्राम नोनखारा, तहसील सवायजपुर के तीन युवाओं – आशीष गुप्ता, निखिल सिंह और मोहन गुप्ता – ने आस्था, संकल्प और हौसले की मिसाल पेश करते हुए संडीला से जगन्नाथ पुरी तक की लंबी और चुनौतीपूर्ण पदयात्रा सफलतापूर्वक पूरी की है।

करीब 14 दिन पहले शुरू हुई इस यात्रा में तीनों ने लगभग 1400 किलोमीटर की दूरी पैदल तय की। इस दौरान तपती धूप, लंबा सफर और रास्ते की कठिनाइयों ने उनके हौसले को कम नहीं किया। हर कदम पर उनका एक ही लक्ष्य था – भगवान जगन्नाथ के दर्शन।

यात्रा केवल दूरी तय करने की कहानी नहीं थी, बल्कि यह उनके अटूट विश्वास, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास का जीवंत उदाहरण थी। यात्रा के दौरान उन्होंने न केवल शारीरिक चुनौतियों का सामना किया, बल्कि मानसिक मजबूती का भी परिचय दिया।

आज जब तीनों युवा जगन्नाथ पुरी पहुंचे और अपने आराध्य के दर्शन किए, तो उनके सपने को साकार होते देख स्थानीय लोग भी प्रेरित हुए। यह यात्रा युवाओं के हौसले और आस्था की प्रेरक गाथा बनकर सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button