ठूठीबारी काली मंदिर में शतचंडी महायज्ञ के सातवें दिन भव्य दीपदान
शतचंडी महायज्ञ के सातवें दिन भव्य दीपदान, श्रद्धालुओं ने मां भगवती से मांगी सुख-समृद्धि

जन एक्सप्रेस/महराजगंज: ठूठीबारी कस्बे में स्थित प्राचीन काली मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ के सातवें दिन भव्य दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर आस्था, भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया। स्थानीय कस्बा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
बुधवार की शाम वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित कृष्णा पाठक के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने विधि-विधानपूर्वक दीपदान किया। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर मां भगवती से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। दीपों की जगमगाहट से मंदिर परिसर आलोकित हो उठा और जय माता दी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम में समिति के संरक्षक व पूर्व ग्राम प्रधान राजेश सिंह, अध्यक्ष अरुण निगम, शिवशंकर कसौधन, डॉ. सुरेश विश्वास, अमर निगम, अजय जायसवाल, पिंटू कसौधन, राहुल प्रजापति, भवन निगम, विजय कसौधन, मनोज कसौधन, पवन जायसवाल, सुरेंद्र निगम, विप्लव मद्धेशिया, जगदीश कुशवाहा, कुलदीप निगम, अवधेश निगम और निखिल जायसवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। साथ ही बाल वालंटियर ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर श्रद्धालुओं का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। दीपदान कार्यक्रम के साथ महायज्ञ का वातावरण और अधिक उल्लासपूर्ण हो गया, जिससे पूरे कस्बे में आस्था की विशेष छटा देखने को मिली।






