विद्यालय की सराहनीय पहल : प्रवेश शुल्क माफ, छात्राओं को मिलेगी विशेष छूट

जन एक्सप्रेस /प्रतापगढ़: जिले के नगर पंचायत कोहड़ौर स्थित श्री जगतपाल रंगनाथ द्विवेदी इण्टर कालेज के प्रबंधक धवल द्विवेदी ने महंगाई के दौर में अभिभावकों को बड़ी राहत देते हुए उनके हित में कई बड़े फैसले किये हैं। धवल द्विवेदी ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि आगामी 1 अप्रैल से कक्षाओं का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। जिसके लिए प्रवेश की प्रक्रिया 25 मार्च से प्रारंभ हो गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम करने के उद्देश्य से शिक्षण शुल्क में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं की गई है। छोटे बच्चों के लिए विशेष रियायत देते हुए एलकेजी और यूकेजी कक्षाओं में प्रवेश शुल्क पूर्णतः माफ कर दिया गया है। वहीं कक्षा 1 से 5 तक के सभी नए और पुराने विद्यार्थियों को प्रवेश शुल्क में 50 प्रतिशत की भारी छूट दी जाएगी। धवल द्विवेदी ने बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए कक्षा 6 से 12 तक की सभी छात्राओं के प्रवेश शुल्क को आधा कर दिया है। अभिभावकों की जेब पर पड़ने वाले किताबों के भारी खर्च को कम करने के लिए विद्यालय प्रशासन ने सराहनीय पहल की है। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए निजी प्रकाशकों की महंगी किताबों के स्थान पर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित राजकीय पुस्तकें अनिवार्य की गई हैं जो बेहद किफायती हैं। कक्षा एलकेजी से पांचवीं तक की किताबों पर भी अभिभावकों को 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे 25 मार्च से 5 अप्रैल के बीच अपने पाल्यों का प्रवेश सुनिश्चित करा लें ताकि 1 अप्रैल से बच्चे नियमित रूप से शिक्षण कार्य से जुड़ सकें।






