उत्तरकाशीउत्तराखंड

पुरोला में आशुतोष नौटियाल का भव्य स्वागत। UPSC में 398वीं रैंक लाकर क्षेत्र का नाम किया रोशन।

जन एक्सप्रेस/उत्तरकाशी: पुरोला में संघ लोकसेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 398वीं रैंक हासिल कर रवांई क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाले गुलाड़ी बनाल गांव निवासी आशुतोष नौटियाल का नगर पालिका पुरोला क्षेत्र में पहुंचने पर नगरवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही आशुतोष पुरोला गांव पहुंचे, लोगों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं युवाओं ने आशुतोष की इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

आशुतोष के पिता लक्ष्मण प्रसाद नौटियाल ने कहा की यह हमारे परिवार के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। आशुतोष ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। हमें विश्वास है कि वह आगे भी देश और समाज की सेवा में अपना योगदान देगा।
स्थानीय निवासी अष्टम सिंह असवाल ने कहा कि आशुतोष की सफलता पूरे रवांई क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने जो उपलब्धि हासिल की है, वह बताती है कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

आशुतोष नौटियाल ने कहा की इस सफलता का श्रेय मैं अपने माता-पिता, गुरुजनों और क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद को देता हूं। मेरी कोशिश रहेगी कि मैं एक जिम्मेदार अधिकारी बनकर समाज और देश की सेवा कर सकूं। मैं युवाओं से कहना चाहता हूं कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें, सफलता अवश्य मिलेगी। स्वागत कार्यक्रम में प्रशांत उनियाल,भूपेंद्र चौहान,पवन नौटियाल,कवीन्द्र असवाल,जयेन्द्र असवाल,जयदेव चमियाल,पूर्ण चंद्र असवाल,धनबीर चौहान आदि नगरवासी उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button