आजमगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशराज्य खबरें

आजमगढ़ पुलिस लाइन्स में रिटायरमेंट समारोह, 4 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

जन एक्सप्रेस/आज़मगढ़: जनपद आज़मगढ़ पुलिस से 01 सहायक रेडियों अधिकारी 01 उप-निरीक्षक, व 02 अनुचर/फालवर सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन्स, आज़मगढ़ में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मधुवन कुमार सिंह द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे 01 सहायक रेडियों अधिकारी 01 उप-निरीक्षक, व 02 अनुचर/फालवर को सम्मानपूर्वक मिठाई खिलाकर, गले में पुष्पमाला पहनाकर तथा स्मृति-चिह्न (मोमेन्टो) प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई।

 

इस अवसर पर सेवानिवृत्त हुए सभी पुलिस कार्मिकों के उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की गई। उक्त कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर सुभम तोदी व क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जयसवाल अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहें।

सेवानिवृत्त पुलिस कार्मिकों का विवरण—

1. सहायक रेडियों अधिकारी श्री मनोज कुमार गुप्ता जनपद आजमगढ़।
2. उप-निरीक्षक ना0पु0 श्री राजेन्द्र कुमार रत्ना जनपद आजमगढ़।
3. फालवर श्री रमेश चन्द्र जनपद आजमगढ़।
4. फालवर श्री दुर्गा प्रसाद उपाध्याय जनपद आजमगढ़।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button