:जौनपुरjaunpurउत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर: खरियामऊ गांव में ग्राम प्रधान पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर मछली शहर थाना क्षेत्र के खरियामऊ गांव में आधा दर्जन से अधिक की संख्या में दबंगों ने ग्राम प्रधान पर जान’लेवा हम’ला कर दिया। जानकारी के अनुसार रमेश कनोजिया 40 वर्ष पुत्र मुन्नू राम कनोजिया मंगलवार को शाम अपने ही पंचायत में सरकारी अन्नपूर्णा भवन के निर्माण का कार्य करा रहे थे तभी तकरीबन शाम 5 बजे गांव के दर्जनभर दबंग वहां पहुंच गए।
और प्रधान से गाली गलौज करने लगे।

जब प्रधान ने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने जोकि आधा दर्जन की संख्या में प्रधान पर लाठी डंडों ईट से हमलावर होकर प्रधान को मारकर लहू लुहान कर दिया। गांव के एक युवक के शोर मचाने पर मौके पर भीड़ इक्कठा हो गई। भीड़ इक्ट्ठा देख दबंग वहां से फरार हो गए।

उक्त युवक ने घटना की सूचना परिजनों को दिया, सूचना पाकर प्रधान परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और आनन फानन में मछली शहर सीएचसी ले जाया गया जहां उपचार कर जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकीय उपचार के लिए भर्ती किया गया।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस दबंगों की तलाश में जुट गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button