उत्तर प्रदेशचित्रकूटचित्रकूटचित्रकूटराज्य खबरें

मानिकपुर विधानसभा में ₹983 लाख के 14 विकास कार्य स्वीकृत

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट: मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत ₹983.07 लाख की लागत से 14 महत्वपूर्ण विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों की स्वीकृति पर जनप्रतिनिधि ने माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है।

जनप्रतिनिधि ने कहा कि मुख्यमंत्री के जनकल्याणकारी दृष्टिकोण और दूरदर्शी नेतृत्व के चलते मानिकपुर क्षेत्र में विकास की तेज रफ्तार देखने को मिल रही है। जिलाधिकारी चित्रकूट के साथ प्रभावी समन्वय से तैयार की गई योजनाएं अब धरातल पर उतरेंगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्ग, चेक डैम और रपटा निर्माण जैसे कार्यों से जनता को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से जल संरक्षण, सिंचाई व्यवस्था और गांवों में आवागमन की सुविधा मजबूत होगी, जिससे क्षेत्र के किसानों, ग्रामीणों और आम जनता को राहत मिलेगी। साथ ही भविष्य में भी मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहेगा, जिससे विकास कार्यों को और मजबूती मिलेगी।

स्वीकृत प्रमुख विकास कार्य

मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत विकासखंड मानिकपुर, मऊ और रामनगर के विभिन्न गांवों में चेक डैम, रपटा और संपर्क मार्ग निर्माण के 14 कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें ग्राम चंद्रामारा के भौरा नाला, हरदी नाला और शिवलिहाई नाला पर चेक डैम, ग्राम ब्यूर में संपर्क मार्ग, सिकारों गणेशन पूरवा, रामपुर बेलरी झुरही नदी, मंडौर-दुबारी मार्ग, सेसा सुबकरा पटोरी, रामाकोल, कटैया खादर, अमवा, कोटरा खाम्भा-चन्दई और चित्रवार-औझर संपर्क मार्ग जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन सभी कार्यों पर कुल ₹983.07 लाख की लागत आएगी, जिससे क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और विकास की नई पहचान बनेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button