उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोईहरदोई
हरदोई में ‘हक की बात’ कार्यक्रम: डीएम अनुनय झा ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं

जन एक्सप्रेस/हरदोई: मिशन शक्ति अभियान के अर्न्तगत ‘‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ‘‘ कार्यक्रम का आयोजन डीएम अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में किया गया। इस अवसर पर डीएम ने पारिवारिक एवं अन्य तरह की हिंसा पीड़ित महिलाओं से सीधा संवाद किया तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। हक की बात में एक महिला ने अपनी छोटी बच्ची के दिल में छेद होने एवं ईलाज के लिए डीएम से प्रार्थना की, जिस पर जिलाधिकारी ने उपस्थित सीएमओ को से तत्काल उचित ईलाज कराने के निर्देश दियें। इस अवसर पर डीएम ने कई बेसहारा महिलाओं के ईलाज के आयुष्मान कार्ड एवं पेंशन आदि की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि देश की आबादी में 50 प्रतिशत मातृ शक्ति का योगदान है जो किसी भी देश की आर्थिक विकास की नीव होती है। उन्होने कहा कि भारत व प्रदेश सरकार की मंशानुसार नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाया जायेगा और उत्पीड़न करने वालों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने उपस्थित महिलाओं से कहा कि किसी तरह की उत्पीड़न होने पर तत्काल संबंधित थाने व तहसील एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र दें।
कार्यक्रम में एसपी अशोक कुमार मीणा ने घरलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के संबंध में कहा कि उनकी समस्याओं का निस्तारण महिला थाने पर दोनो पक्षों बुलाकर मिशन शक्ति के अन्तर्गत सुलह-समझौता के आधार पर कराया जायेगा। उन्होने जिन महिलाओं का समझौता नहीं होता है तो वह परिवारवाद अदालत में वाद दायर कर अपनी समस्या का समाधान करायें। कार्यक्रम में सीडीओ सान्या छाबड़ा,एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, प्रोबेशन विभाग से वरिष्ठ सहायक सतीश कुमार, सुभम व प्रियंका, पत्रकार बन्धु एवं पीड़ित महिलायें आदि उपस्थित रहे।






