हरदोई: मिशन शक्ति 5.0 में महिलाओं और किशोरियों को साइबर सुरक्षा जागरूकता

जन एक्सप्रेस/हरदोई: सरकार द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों को महिला सुरक्षा,स्वावलंबन, व साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण में शनिवार को अरवल की मिशन शक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक दीक्षा कटियार द्वारा टिलियापुर घटवासा में लटूरी बाबा मंदिर पर पहुंचकर महिलाओ व किशोरियों को जागरूक करते हुए उन्हें पत्रक वितरित किये गए।
अरवल थाने की मिशन शक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक दीक्षा कटियार ने मिशन शक्ति अभियान के तहत टिलियापुर घटवासा स्थित लटूरी बाबा मंदिर प्रांगण में महिलाओं व किशोरियों को गुड़ टच व बैड टच के साथ साथ साइबर फ्राड से बचाव व सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।शनिवार को आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं व किशोरियों को गुड़ टच व बैड टच के अलावा साइबर ठगी,सोशल मीडिया पर फेंक एकाउंट, ऑनलाइन छेड़छाड़, हैकिंग, ओटीपी फाड, और डिजिटल प्लेटफार्म पर होने वाले अन्य अपराधों से सतर्क रहने के तरीके समझाए।
उपनिरीक्षक दीक्षा कटियार व कांस्टेबल महिला रिम्मी भदौरिया ने महिलाओं व किशोरियों को अराजक तत्वों से बचाव के तरीके भी बताए तथा आपात स्थिति में आपातकालीन नंबर 1090, 1076, 112, 1098,1930 आदि नंबरों का प्रयोग कर पुलिस से सहायता लेने के लिए जानकारी दी।






