उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुरहमीरपुर

हमीरपुर जिला अस्पताल में HPV वैक्सीन का हुआ शुभारम्भ

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर: जिला पुरुष अस्पताल में एचपीवी वैक्सीन का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी गीतम सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर सीएमओ गीतम सिंह ने बताया कि वैक्सीन 14-15 साल की उम्र की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर (बच्चादानी के मुख्य का कैंसर से बचाव के लिये लगाई जा रही है।

ये वैक्सीन 165 मुल्कों में पहले से ही लगाई जा रही है, जबकि उत्तर प्रदेश सहित मुल्क के दूसरे सूबों में पहले से ही प्राइवेट सेक्टर में लगाई जा रही थी। ये वैक्सीन सरकारी क्षेत्र में पूरी तरह फ्री लगाई जा रही है। ये वैक्सीन जिला अस्पताल में हर रोज, सिर्फ छुट्टी के दिनों को छोडकर सुबह 10 बजे से 2 बजे तक लगाई जायेगी, इसके बाद जल्दी ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य सेन्टरों, ब्लाक लेबल स्वास्थ्य सेन्टरों में HPV वैक्सीन लगाया जायेगा।

इस मौके पर सी०एम०एस० डा० आर०एस० प्रजापति, डा० के०एस० मिश्रा, डा० आर०टी० बनर्जी, डा० अनूप निगम ए०सी०एम०ओ०, डा० संजय कुमार डिप्टी सी०एम०ओ०, डा० पुष्पेन्द्र कुमार डिप्टी सी०एम०ओ०, डा० सी०बी० राजपूत जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डा० कमलेश चन्द्र डिप्टी सी०एम०ओ०, डा० साक्षी प्रसाद चिकित्सा अधिकारी पब्लिक हेल्थ, अनिल कुमार यादव एच०ई०ओ०, गनेश प्रसाद अपर शोध अधिकारी, सुमन राजपूत यू०सी०पी०डी०, सिद्धार्थ शंकर सिंह डी०डी०एम०, पीयुष वर्मा अरबन कोर्डिनेटर, डा० श्रेया अग्रवाल आर०आर०टी० टीम (डब्लूए०ओ०), सिद्धगोपाल त्रिवेदी जे०एस०आई० खासतौर से मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button