उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोईहरदोई

हरदोई: बीजेपी विधायक राजीव कुमार सिंह की गाड़ी एक्सप्रेसवे पर टकराई

जन एक्सप्रेस/हरदोई: जिले के सवायजपुर क्षेत्र अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार शाम बदायूं के दातागंज से बीजेपी विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू की फॉर्च्यूनर गाड़ी सड़क पर रखे बैरिकेड से टकरा गई। टक्कर के बाद एयर बैग खुलने से भाजपा विधायक को मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, बदायूं जिले के दातागंज से बीजेपी विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से लखनऊ से दातागंज जा रहे थे। सवायजपुर क्षेत्र अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 289.3 पर उनकी गाड़ी बीच रोड में रखे बैरिकेड से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी के एयरबैग खुल गए, जिससे विधायक की जान बच गई। हादसे में विधायक को मामूली चोटें आई हैं।


भाजपा विधायक की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही सवायजपुर थाना प्रभारी प्रिंस कुमार और रूपापुर चौकी इंचार्ज अतुल गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। प्राथमिक उपचार के बाद विधायक को दूसरी गाड़ी से सुरक्षित दातागंज के लिए रवाना कर दिया गया।हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को सड़क के किनारे कर यातायात को सामान्य किया। थाना प्रभारी प्रिंस कुमार ने बताया कि गाड़ी में भाजपा विधायक थे। उन्होंने बताया कि कुछ चोटें आई हैं। दूसरी गाड़ी से वे आगे रवाना हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button