उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी में नवंबर 2026 में गूंजेगा श्रीमद्भागवत कथा का जयघोष, होगा भव्य लक्ष्मी नारायण यज्ञ

भव्य लक्ष्मी नारायण यज्ञ

जन एक्स्प्रेस / उत्तरकाशी

भात्तरकाशी गवत कथा का जयघोष सौम्यकाशी ब्राह्मण सभा की बैठक में लक्ष्मी नारायण यज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा का ऐलान, हर घर से सहयोग की अपील उत्तरकाशी 31 चंद्रप्रकाश बहुगुणा – देवभूमि उत्तरकाशी एक बार फिर धर्म की धुन पर गूंजेगी। सोमया काशी ब्राह्मण सभा ने हनुमान मंदिर के सभागार में बैठक कर फैसला लिया कि इसी साल नवंबर में लक्ष्मी नारायण यज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन होगा। 18 से 24 नवंबर 2026 तक उत्तरकाशी नगर में यह 7 दिन का धार्मिक आयोजन होगा। इसमें लक्ष्मी नारायण यज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा होगी। कथा और यज्ञ से पूरे क्षेत्र में शांति, सुख और समृद्धि की कामना की जाएगी। बैठक में नगर के अलग-अलग धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे। आयोजन को सफल बनाने के लिए एक समिति बनाई गई है। इसमें सभी समाज और संस्थाओं के वरिष्ठ लोग शामिल हैं।ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बुद्धि प्रसाद नोटियाल ने कहा कि यह कोई एक समाज का काम नहीं है। यह उत्तरकाशी का ऐतिहासिक आयोजन है। इसे सफल बनाने के लिए जनपद के हर व्यक्ति, हर घर का सहयोग चाहिए। जब सब मिलकर करेंगे तभी यह यज्ञ सार्थक होगा।समिति के मुख्य पदाधिकारी निम्न बात होंगे यज्ञ समिति अध्यक्षमहंत राघवानंद दास कार्यकारी अध्यक्ष सुरत राम नोटियाल अजय पुरी, शैलेन्द्र नोटियाल संयोजक प्रेम सिंह पंवार उपाध्यक्ष अरविंद कुडियाल, घनानंद नोटियाल महासचिव भूपेश कुडियाल, सचिव माधव प्रसाद नोटियाल कोषाध्यक्ष कयल सिंह रावत बैठक का संचालन माधव प्रसाद नोटियाल ने किया। इसमें दिवाकर भट्ट, दीपक, हरि, ईश्वर राम, राकेश, हरीश, कमल, देवाश, मुकेश सहित कई लोग मौजूद रहे।इस यज्ञ का मकसद सिर्फ पूजा नहीं है। मकसद है समाज को जोड़ना जब अलग-अलग संगठन एक मंच पर आते हैं, तो समाज मजबूत होता है। भागवत कथा हमें प्रेम, सेवा और सच्चाई का रास्ता दिखाती है। यज्ञ से पर्यावरण शुद्ध होता है और मन को शांति मिलती है।आयोजकों की अपील है कि नवंबर में उत्तरकाशी आएं, कथा सुनें, यज्ञ में आहुति दें और इस पुण्य काम का हिस्सा बनें। यह आयोजन उत्तरकाशी की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button