उत्तरकाशीउत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: उत्तरकाशी पुलिस का योग संदेश

एसपी कमलेश उपाध्याय ने कहा- योग तनाव भगाए, ऊर्जा बढ़ाए

जन एक्सप्रेस/ उत्तरकाशी: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस ने “Yoga for Healthy Ageing” थीम के तहत जिलेभर में सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन और अनुशासित दिनचर्या का संदेश दिया। पुलिस लाइन ज्ञानसू से लेकर जिले के सभी थाना, चौकी और गंगोत्री-यमुनोत्री धाम तक पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया।

पुलिस लाइन ज्ञानसू में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार, प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) शिवकुमार सहित पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। योगाचार्य राममोहन रावत के निर्देशन में सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।

इस अवसर पर एसपी कमलेश उपाध्याय ने कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ एवं संतुलित रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से तनाव कम होता है, ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ता है तथा व्यक्ति अपने कार्यों को अधिक दक्षता और सकारात्मकता के साथ कर सकता है।

योग शिविर के बाद एसपी कमलेश उपाध्याय कीर्ति इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। यहां उन्होंने छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया तथा सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि “यदि हम स्वस्थ रहेंगे तो समाज और राष्ट्र की बेहतर सेवा कर सकेंगे। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि अनुशासित, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने का सबसे सरल और प्रभावी मार्ग है।”

उत्तरकाशी पुलिस ने योग दिवस के अवसर पर आमजन से भी नियमित योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की अपील की।

फोटो कैप्शन: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button