उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

हरदोई में स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह सोमवंशी की प्रतिमा का अनावरण

'अपना घर' वृद्धाश्रम का भी हुआ उद्घाटन

जन एक्सप्रेस / हरदोई: उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने हरदोई के ग्राम बाबूपुर कचनारी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जननायक समाज के मार्गदर्शक स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह सोमवंशी (पूर्व सांसद एवं विधायक) की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर देशराज सेवा संस्थान, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में संचालित ‘अपना घर’ वृद्धाश्रम का भी उद्घाटन किया गया।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण

कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री जयवीर सिंह ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी पौधरोपण किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ऑनलाइन संबोधन

इस अवसर पर आयोजित जनसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ऑनलाइन संबोधन भी प्रसारित किया गया। उन्होंने स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह सोमवंशी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रतिमा अनावरण और वृद्धाश्रम के उद्घाटन पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि धर्मगज सिंह सोमवंशी का पूरा जीवन समाज सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा तथा वृद्धाश्रम के रूप में सेवा केंद्र की स्थापना एक सराहनीय पहल है।

समाज सेवा और बुजुर्गों के सम्मान पर दिया जोर

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह सोमवंशी का राजनीतिक जीवन सेवा, समर्पण और जनहित के कार्यों का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर निरंतर कार्य कर रही हैं तथा शिक्षा, जनकल्याण और समाज के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने बुजुर्गों के सम्मान, सनातन संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने पर भी विशेष बल दिया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।

जनप्रतिनिधियों ने भी रखे विचार

कार्यक्रम को सांसद जय प्रकाश रावत, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू और विधायक श्याम प्रकाश ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक बाजपेई, विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button