उत्तरकाशी

डाकपत्थर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, ₹40,500 का जुर्माना

जन एक्सप्रेस /विकासनगर :- खनन विभाग ने विकासनगर क्षेत्र के डाकपत्थर में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों वाहनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि उन पर कुल ₹40,500 का जुर्माना लगाया गया है।

सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चंद ने बताया कि विभागीय टीम नियमित अभियान के तहत क्षेत्र में निरीक्षण कर रही थी। इसी दौरान डाकपत्थर क्षेत्र में दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अवैध रूप से नदी क्षेत्र से खनन करती हुई मिलीं।

टीम को देखते ही दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालक वाहन लेकर नदी की ओर भागने लगे, लेकिन विभागीय टीम ने उनका पीछा कर कुछ ही दूरी पर दोनों वाहनों को पकड़ लिया।

खनन विभाग ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पुलिस के हवाले कर दिया है और नियमानुसार ₹40,500 का जुर्माना भी लगाया गया है। कार्रवाई के दौरान विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चंद ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद कुछ लोग चोरी-छिपे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से अवैध खनन कर रहे हैं। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button