उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहाथरस

हाथरस: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 21 छात्राएं सुरक्षित

जन एक्सप्रेस/ हाथरस: जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शॉर्ट सर्किट की आशंका के चलते अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय विद्यालय में मौजूद सभी 21 छात्राएं पूरी तरह सुरक्षित रहीं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

डीएम और एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच शुरू

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ ही विद्यालय की विद्युत एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button