वसूली के पैसे ना देने पर सिपाही ने दुकानदार से की अभद्रता, डीसीपी ने की बड़ी कार्यवाही

*रिपोर्ट – अमन तिवारी*
जन एक्सप्रेस / कानपुर : कानपुर: चकेरी के सामने पान की दुकान के संचालक गगन चौरसिया ने थाने में तैनात हेड कांस्टेबल विजय पर नशे की हालत में वसूली के तौर पर पैसे मांगने गाली-गलौज और अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आलाधिकारी एक्टिव हुए और सिपाही के खिलाफ कार्यवाही हो गयी। दुकानदार गगन ने आरोप लगाते हुए बताया की सिपाही विजय दुकान पर नशे की हालत मे आया और उसके साथ अभद्रता करने लगा, जब वह इसकी शिकायत लेकर चकेरी थाने पहुंचा तो वहां भी उसके साथ गाली गलौज की गयी।
रोज- रोज की अवैध वसूली और अभद्रता के बाद दुकानदार ने बनाया वीडियो
पीड़ित ने बताया की विजय कुमार सुबह से ही शराब पीने के लती है। शराब के पीने के दिन मे कई बार वो दूकान आता है, और वसूली ले लिए रूपए मांगता है। कभी सिगरेट तो कभी गुटखा माँगने लगता है। जब पैसे मांगो तो थाने मे बंद करने की धमकी देता है। आज परेशान होकर दुकानदार ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया मे वायरल कर दिया है। वायरल वीडियो दिनभर पुलिस विभाग मे चर्चा का विषय बना रहा।
पान दुकानदार कई बार कर चूका था शिकायत, कार्यवाही नहीं हुई तो वायरल किया वीडियो
शराब के नशे मे रोजाना अवैध वसूली देने और गन्दी गालियां सुनने के आदी हो चूका गगन चौरसिया कई दिनों से सिपाही विजय कुमार की शिकायत कर रहा था, लेकिन किसी के कान मे जूँ तक नहीं रेंगी। जिसके बाद उसने समाज को अपनी पीड़ा बताने के लिए सोशल मीडिया मे वीडियो वायरल कर दिया।
बजरंगदल के जिलाध्यक्ष ने भी थाने पहुंचकर बताई नशेबाज सिपाही की करतूतें
सिपाही का वायरल वीडियो देखने के बाद बजरंगदल पूर्व के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह भी थाने पहुंचे और दूकानदार का पक्ष रखते हुए उन्होंने बताया की अक्सर शराब के नशे मे अवैध वसूली करने की वजह से सिपाही विजय का क्षेत्र मे बहुत विरोध है।विजय अक्सर इसी तरह की हरकतें कई बार कर चूका है। चौराहे फल-सब्जी का ठेला लगाने वाले भी विजय कुमार से त्रस्त हो चुके थे। लेकिन थाने मे बंद करने की धमकी और जेल भेजनें की बात सुनकर वो शांत हो जाते थे।

पुलिस की फ़जीहत होने के बाद डीसीपी ने तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड
कई बार दुकानदार गगन चौरसिया सिपाही की शिकायत करता रहा, लेकिन थाने स्तर पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। आज दोपहर सिपाही का वीडियो तेजी से वायरल हुआ तो पुलिस की फ़जीहत होने लगी उसके बाद डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने तत्काल प्रभाव से सिपाही विजय को सस्पेंड कर दिया और विभागीय जांच एसीपी चकेरी को सौंप दी।






