UP Breaking NewsUPPOLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

हरदोई में बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

 

रिपोर्ट-बी जी मिश्र

जन एक्सप्रेस /हरदोई :-  मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के द्वितीय चरण के तहत ग्राम अर्जुनपुर में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों एवं पुरुषों को महिला सुरक्षा से संबंधित पुलिस हेल्पलाइन नंबरों के साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों को 1090, 1098 और 1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देते हुए इनके उपयोग के बारे में बताया। साथ ही ऑनलाइन ठगी और साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय समझाए गए। पुलिसकर्मियों ने बताया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते धनराशि को सुरक्षित कराने की कार्रवाई की जा सके।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चों को जागरूक करते हुए उन्हें किसी अनजान व्यक्ति के साथ व्यक्तिगत जानकारी, बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई। पुलिस ने महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।

कार्यक्रम में थाना हरपालपुर की महिला आरक्षी संध्या, महिला आरक्षी आशा तथा आरक्षी आसनी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button