CrimeCyber FraudUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंशहर खबरेंहरदोई

बिलग्राम में चाकू से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

रिपोर्ट-बी जी मिश्र

जन एक्सप्रेस/हरदोई :-  थाना बिलग्राम पुलिस ने चाकू से वार कर युवती को घायल करने के मामले में वांछित अभियुक्त लालाराम पुत्र गंगाराम निवासी ग्राम बिरनी, थाना बिलग्राम, जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक वादी ने बीती 8 अगस्त को थाना बिलग्राम में तहरीर देकर बताया था कि बीती 4 अगस्त की रात उसकी भतीजी अपने घर में सो रही थी, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने थाना मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान मुकदमे में धारा 351(3)/352 बीएनएस की वृद्धि की गई।

स्थानीय पुलिस ने अभियोग से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्त लालाराम पुत्र गंगाराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त लालाराम का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ थाना बिलग्राम में मु0अ0सं0 116/92 धारा 302 भादवि, मु0अ0सं0 277/93 धारा 307/323/504/506 भादवि तथा मु0अ0सं0 192/95 धारा 25 आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज रहे हैं।अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरिक्षक विजय कुमार सिंह, अक्षय मलिक,हेड कांस्टेबिल राज सिंह तथा कांस्टेबिल अभिषेक यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button