CrimeUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

चोरी करने के लिए फार्म हाउस मे कूदा, विरोध किया तो शराब नशे मे कर दी हत्या सर्विलांस ने कर दिया पर्दाफाश

अमन तिवारी

जन एक्सप्रेस, कानपुर :- बिठूर स्थित फार्म हाउस मे हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा हो गया है। डीसीपी वेस्ट की टीम ने सर्विलांस की मदद से 48 घंटे मे ही हत्या का कारण पता करने के साथ ही हत्यारोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। बिठूर स्थित दीपक कोठरी का एक फार्म हाउस बना हुआ है। अयोध्या निवासी फूलचंद्र करीब 20 साल से फार्म हॉउस की देखभाल करता था। बीते 8 अगस्त को फार्म हॉउस मे केयर टेकर फूलचंद्र का खून से लथपथ शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच करते हुए कई संदिग्ध लोगो को हिरासत मे लेकर पूछताछ की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। उसके बाद पुलिस ने इलाके मे लगे सीसीटीवी खंगाले तो एक संदिग्ध पुलिस की रडार पर आ गया।

पुलिस ने जब उसको हिरासत मे लिया और सख़्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। हत्यारोपी विजय सिंह चौहान ने पूछताछ मे बताया की घटना वाले दिन उसने ज्यादा शराब पी ली थी। जिसके बाद उसने चोरी का इरादा बनाया और फार्म हाउस की बॉउंड्री वाल कूदकर अंदर गया, और साईकिल चुरा कर भागने लगा। तभी केयर टेकर फूलचंद्र वहां आ गया और उसने चोरी का विरोध किया। हाथपाई के बाद हत्यारोपी विजय सिंह चौहान ने आवेश मे आकर पास मे रखी लोहे की रॉड से फूलचंद्र के सिर पर वार कर दिया। जिसके बाद लहूलुहान हालत में फूलचंद्र ज़मीन पर गिर गया। उसके बाद विजय वहां से फरार हो गया था। डीसीपी वेस्ट क़ासिम आबीदी की टीम ने 48 घंटे मे सीसीटीवी सर्विलांस की मदद से हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से घटना मे प्रयुक्त आलाक़त्ल के लूटी गयी साईकिल,साथ सिम कार्ड और मोबाइल भी बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button