utrakhandउत्तरकाशीपुरोला

उपला धिवरा में आजादी के बाद पहले जिलाधिकारी पहुंचे ग्रामीणों के बीच।

जन एक्सप्रेस /पुरोला :- बुधवार को यमुना घाटी में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने प्रखंड पुरोला के धिवरा गांव में हरेला महोत्सव पर शिरकत की, अपने गांव में पहले जिलाधिकारी के आगमन से गांव में खुशी का माहौल बन गया जहां ग्रामीणो ने जिलाधिकारी का भव्य स्वागत किया। जिलाधिकारी ने हरेला महोत्सव पर प्रमुख निशीता शाह, टोंस डिविजन के वनकर्मियों व ग्रामीणों के साथ वृक्षारोपण कर ग्रामीणों से संवाद करते हुए क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास की संभावनाओं पर चर्चा की।

इस दौरान वन सरपंच डाo राकेश रतूड़ी ने क्षेत्र के विकास से संबंधित प्रस्ताव जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने अकरू का डांडा क्षेत्र में पर्यटन विकास की मांग के साथ ही सुनाली से धिवरा तक सड़क मार्ग के लगभग 1.5 किलोमीटर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत तथा सुनाली-उपला-धिवरा से लेगड़ा थात तक सड़क निर्माण की मांग भी रखी। ग्रामीणों द्वारा रखी गई सड़क निर्माण की मांग पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सुनाली-उपला-धिवरा से लेगड़ा थात तक मार्ग का जियोलॉजिकल सर्वे कराने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों का परीक्षण कर सड़क निर्माण की संभावनाओं का आकलन किया जा सके।

गांव में एक वृद्ध महिला बसंती देवी की वृद्ध पेंशन में आ रही समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी पुरोला को 15 दिनों के अंदर महिला के पेंशन से संबंधित सभी समस्याओं को दूर कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख निशिता शाह, उप जिलाधिकारी मुकेश रमोला, ईई लोनिवि दीपक नेगी,रेंज अधिकारी अमिता चौहान थपलियाल,वन सरपंच डा0 राकेश रतूड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता मोहित शाह, रमेश पैन्यूली, धर्मेंद्र राणा,सहित ग्रामवासी व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button