PoliticsUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशकौशाम्बीःराज्य खबरें

कौशाम्बी पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजा देशभक्ति का संदेश

 

संवाददाता – आकाश मिश्र कौशांबी

जन एक्सप्रेस /कौशाम्बी :-  ‘हर घर तिरंगा’ महाअभियान के तहत कौशाम्बी पुलिस की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में पुलिस अधिकारियों, जवानों और महिला पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले पुलिसकर्मियों ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा को जिला पंचायत अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण और अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा। राष्ट्रध्वज से सजे वाहनों और हाथों में तिरंगा लिए पुलिसकर्मियों का जोश देखते ही बना।

यात्रा की खास बात यह रही कि महिला पुलिसकर्मियों ने भी स्कूटी से तिरंगा लेकर इसमें हिस्सा लिया। स्कूटी सवार महिला सिपाहियों ने लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना रखने का संदेश दिया।

यात्रा के दौरान पुलिसकर्मी देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। पूरे मार्ग पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का माहौल नजर आया।

अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति एकता और जिम्मेदारी की भावना मजबूत करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button