UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

आर्य कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं ने लिया हर घर तिरंगा अभियान में भाग

रिपोर्ट-बी जी मिश्र
जन एक्सप्रेस/हरदोई :- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर महिला कल्याण विभाग द्वारा आर्य कन्या इंटर कॉलेज में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज की प्रधानाचार्य मंजू तिवारी ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है।

उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करें। महिला कल्याण विभाग की प्रियंका पाण्डेय ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के प्रति प्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने छात्राओं से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया और देशभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से श्रीमती पूजा पाल, श्रीमती संध्या एवं सुश्री आकांक्षा भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के साथ ही ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button