UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में शान से फहराया तिरंगा, सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

रिपोर्ट-बी जी मिश्र

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। समारोह में पुलिस कर्मियों को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर पुलिस विभाग में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सम्मानित पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पेंशनर्स से भी भेंटवार्ता की और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पुलिस पेंशनर्स के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पुलिस पेंशनर्स की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button