CrimeUP Breaking NewsUP POLICEई-पेपरउत्तर प्रदेशचित्रकूटराजनीतिराज्य खबरें

आजादी के जश्न से पहले मातम में बदली खुशियां, सड़क हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौत

जन एक्सप्रेस /चित्रकूट :- स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने विद्यालय जा रहे दो स्कूली छात्रों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मऊ थाना क्षेत्र के सिरौंधा मोड़ के पास दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में सड़क पर गिरे छात्र तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे दो छात्रों की मौके पर ही गंभीर रूप से मौत हो गई।

हादसे में तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी फहद अली के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और हादसे की जांच शुरू कर दी। स्वतंत्रता दिवस की खुशियों के बीच हुए इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button