डॉ रोहित सक्सेना के नेतृत्व में* *विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
विधायक अमिताभ बाजपेई भी रहे मौजूद

जन एक्सप्रेस / कानपुर: कानपुर-पवित्र श्रावण माह के उपलक्ष्य में रविवार को शहर के सुप्रसिद्ध माँ बारादेवी मंदिर प्रांगण में 11वें विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया माँ बारादेवी की असीम अनुकम्पा और आशीर्वाद से आयोजित इस भंडारे की शुरुआत माँ बारादेवी व बाबा भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरण हुआ। सत्य सनातन संस्कृति सेवा संस्थान के अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि यह भंडारा हर वर्ष सावन के महीने में पूरी श्रद्धा के साथ आयोजित किया जाता है सुबह से शुरू हुआ यह भंडारा ‘प्रभु इच्छा’ तक अनवरत चलता रहा इसमें कोई आयोजक आप और हम है। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया,सावन के महीने में वैसे भी माँ बारादेवी मंदिर समेत शहर के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहता है रविवार को भंडारे के चलते समय मंदिर प्रांगण में प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और लंबी कतारें देखने को मिलीं। वही मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि माँ की कृपा से आगे भी प्रांगण में इस तरह के धार्मिक और सामाजिक आयोजन निरंतर होते रहेंगे इस पावन अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं ने माँ बारादेवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पनकी मंदिर के महंत कृष्ण दास जी महाराज,विधायक अमिताभ बाजपेई,डॉ रोहित सक्सेना,एड. पंकज श्रीवास्तव,रजनीश श्रीवास्तव,गोलू,मनीष श्रीवास्तव,विवेक,महेन्द्र पाल,अंकुर तिवारी,रजत तिवारी,अब्दुल,नीरज राजपूत,सम्राट सिंह (बंटी),हर्ष,आशुतोष,मोहित,,देवेंद्र,मिंटू,धीरज,विवेक,संदीप,प्रवीण,पवन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।






