उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

सावन माह व महाशिवरात्रि पर्व को लेकर डीएम व एसपी ने मंशानाथ मंदिर का किया निरीक्षण

रिपोर्ट-बी जी मिश्र
जन एक्सप्रेस/हरदोई:  हरदोई सावन माह एवं महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बिलग्राम थाना क्षेत्र में स्थित बाबा मंशानाथ मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा सुचारु आवागमन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों की मुस्तैदी परखी गई।डीएम व एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर सतर्क रहकर श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तत्परता बरतने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए। साथ ही सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button