उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

पेपर बांटने निकले हॉकर को डीसीएम ने रौंदा, दर्दनाक हादसे में मौत

रिपोर्ट-बी जी मिश्र

जन एक्सप्रेस / हरदोई: बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की सुबह परसोला गांव के पास तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार हॉकर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल डीसीएम को कब्जे में ले लिया है।

परसोला गांव निवासी अनिल सिंह (45) पुत्र जंग बहादुर सिंह बुधवार सुबह रोज की तरह साइकिल से पेपर बांटने निकले थे। गांव के निकट पहुंचते ही पीछे से आ रही डीसीएम ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनिल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी मौत हो गई।

अनिल सिंह लंबे समय से पेपर बांटने का काम कर अपने परिवार का सहयोग करते थे। इसके साथ ही वह खेती-बाड़ी भी करते थे। हादसे की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि हादसे में शामिल डीसीएम को कब्जे में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button