CrimeCyber Fraudutrakhandउत्तरकाशीराज्य खबरेंरुद्रपुर

12.19 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, ₹1,810 नकद बरामद

जन एक्सप्रेस /रुद्रपुर :- नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 12.19 ग्राम अवैध स्मैक और स्मैक बिक्री से प्राप्त ₹1,810 नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 20 अगस्त की रात कोतवाली रुद्रपुर पुलिस रामपुर रोड से ब्लॉक रोड की ओर गश्त और चेकिंग कर रही थी। आश्रम पद्धति विद्यालय के पास पशु चिकित्सालय के सामने पुलिस वाहन की रोशनी देखकर एक व्यक्ति तेजी से काशीपुर रोड की ओर जाने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से 12.19 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फिरोज खान (38) पुत्र शकील खान निवासी वार्ड नंबर 26 सीरगोटिया, रुद्रपुर बताया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने स्मैक का सेवन करने और अपनी नशे की जरूरत पूरी करने के लिए स्मैक बेचने की बात स्वीकार की। तलाशी में ₹1,810 नकद भी बरामद हुए, जिन्हें आरोपी ने स्मैक बेचकर प्राप्त करना बताया।

पुलिस ने मामले में कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button